द लेज़ी इन्वेस्टर

कैलकुलेटर · पैसे की समझ

कंपाउंड इंटरेस्ट कैलकुलेटर — एक बार जमा का जादू

एक बार पैसा जमा करो, फिर भूल जाओ। 10-50 साल में कंपाउंडिंग आपकी रकम कितनी बार दोगुनी कर देगी? नीचे नंबर डालिए — असली गणित instant।

₹1,000 से ₹50 लाख तक

1 से 50 साल

FD: 6-7%, Equity MF: 12-14%, Index: 12-13%

ज़्यादा बार कंपाउंडिंग = थोड़ा सा ज़्यादा फ़ायदा

जमा रकम

₹1,00,000

शुरुआती पूँजी

कंपाउंडिंग का जादू

₹8,64,629

पैसे का पैसा

कुल मिलेगा

₹9,64,629

9.6x गुना

▎ Principal 10% Gain 90% ▎
Rule of 72: आपका पैसा हर 6.0 साल में दोगुना होगा (72 ÷ 12% = doubling time)। 20 साल में लगभग 3.3 बार दोगुना।

साल-दर-साल breakdown

साल रकम बनेगी Gain Principal का X

Compound Interest क्या है?

Simple interest में सिर्फ़ आपका मूल पैसा (principal) interest कमाता है। Compound interest में जो interest मिलता है वो भी अगले साल interest कमाता है। यानी "interest on interest" — पैसे का पैसा बनना।

Albert Einstein ने इसे "दुनिया का आठवाँ अजूबा" कहा था। 20-30 साल के लंबे time frame में compounding इतनी ताक़तवर हो जाती है कि लगाए हुए पैसे का 80-95% तक हिस्सा कंपाउंडिंग से ही आता है।

Formula कौन-सा इस्तेमाल हुआ?

A = P × (1 + r/n)^(n×t) — जहाँ A = final amount, P = principal, r = annual rate (decimal), n = compoundings per year, t = years.

आलसी निवेशक के लिए compounding क्यों ज़रूरी है?

  • एक decision, फिर भूल जाओ — एक बार सही जगह पैसा लगाया, फिर समय अपना काम करता है
  • Patience > Cleverness — stock-picking, market-timing सब बेकार — bas wait करो
  • 20 साल = magic threshold — पहले 5-10 साल धीमे लगते हैं, फिर curve तेज़ी से ऊपर जाती है
  • Auto-pilot — PPF, NPS, EPF, index funds में लगा दो, बाक़ी automation सब संभाल लेगा

Rule of 72 क्या है?

Quick mental math — 72 को return rate से divide करो, जवाब है "कितने साल में पैसा doubling"। 12% return पर 72÷12 = 6 साल में doubling। 8% पर 9 साल, 6% पर 12 साल। यह आलसी निवेशक का सबसे useful mental shortcut है।

FD vs Index Fund vs Equity MF — कौन-सा बेहतर?

  • FD/Savings (6-7%): सुरक्षित, मगर inflation को मुश्किल से beat करता है
  • PPF (7.1%): tax-free, 15-year lock-in
  • Index Fund/Nifty 50 (12-13%): long-term wealth का सबसे आसान रास्ता
  • Equity Diversified MF (11-14%): actively-managed, ज़्यादा expense ratio

20-साल window में equity index funds ने FD से 4-6x ज़्यादा corpus बनाया है। यह कोई धोखा नहीं — सिर्फ़ compounding + risk premium।

क्या ये calculator वित्तीय सलाह है?

नहीं। यह सिर्फ़ educational tool है। Actual returns market पर निर्भर हैं और कम/ज़्यादा हो सकते हैं। निवेश से पहले अपने SEBI-registered advisor से सलाह लें। पूरा disclaimer