द लेज़ी इन्वेस्टर

हमारे बारे में

पैसा भी, समझ भी — पर पारदर्शिता पहले

द लेज़ी इन्वेस्टर हिंदी पाठकों के लिए एआई और पैसे का एक ईमानदार गाइड है। नो जार्गन। नो हाइप। हर दावा डेटा से।

SP

फ़ाउंडर + एडिटर-इन-चीफ़

Shiv Pahal

पेशे से tech engineer। 2018 से retail निवेशक — मार्केट में अपना पैसा डूबा-तरा कर सीखा। 2021 (GPT-3 launch) से एआई tools पर सक्रिय। द लेज़ी इन्वेस्टर इसी अनुभव से निकला है: जो ख़ुद आज़माया, वही ईमानदारी से लिखूँ।

  • 📈 8+ साल का retail निवेश अनुभव (इक्विटी, इंडेक्स फंड, ELSS, NPS)
  • 🤖 4+ साल चैटजीपीटी, क्लॉड, जेमिनी, मिडजर्नी का दैनिक उपयोगकर्ता
  • 💻 Tech engineering background — अपनी website + automation पाइपलाइन ख़ुद बनाई
  • 📚 हर लेख में SEBI, RBI, NPCI, OpenAI, Anthropic के सीधे डेटा का हवाला

मैं क्यों लिख रहा हूँ

भारत में करोड़ों लोग पैसे की बेसिक बातें अंग्रेज़ी जार्गन की वजह से नहीं समझ पाते। एसआईपी, म्यूचुअल फंड, टैक्स — हर शब्द जैसे एक दीवार बन जाता है। एआई आ गया है पर हिंदी में उसकी सच्ची क्षमता बहुत कम लोग समझ पाए हैं।

मेरा मानना है — आलसी होना कमज़ोरी नहीं, समझदारी है। आलसी इंसान शॉर्टकट ढूँढता है, और सच्चे शॉर्टकट होते हैं — कंपाउंडिंग, ऑटोमेशन, और एआई। यह तीनों के intersection पर मेरा फ़ोकस है।

संपादकीय प्रक्रिया

पारदर्शिता ज़रूरी है, इसलिए साफ़ बता देता हूँ कि लेख कैसे बनते हैं:

  1. विषय चयन: keyword research + Google Trends से (हिंदी search volume वाले विषय)
  2. शुरुआती ड्राफ्ट: कुछ लेख गूगल जेमिनी एआई से initial draft बनते हैं — यह AI-assisted है, AI-replaced नहीं
  3. तथ्य जाँच: हर आँकड़ा, सर्कुलर, रिपोर्ट का हवाला SEBI, RBI, NPCI, NASSCOM, OpenAI, Anthropic जैसे primary sources से verify
  4. व्यक्तिगत अनुभव: जहाँ मुझे ख़ुद आज़माने का अनुभव है, वो साझा करता हूँ; जहाँ नहीं है, वहाँ साफ़ कहता हूँ कि "मैंने इसे आज़माया नहीं"
  5. स्टाइल: फ़्लोइंग प्रोज़ — कोई jargon नहीं, कोई हाइप नहीं
  6. प्रकाशन: रोज़ एक नया लेख — सच्चा या बिल्कुल नहीं

क्या मैं नहीं हूँ

  • SEBI-registered Investment Advisor (RIA) नहीं हूँ — व्यक्तिगत निवेश सलाह नहीं देता। अपने पैसे का फ़ैसला अपने आरआईए से करें।
  • CA / CFA / CFP नहीं हूँ — कोई certified credentials नहीं। पर 8 साल का first-hand अनुभव है।
  • "Get rich quick" वाला नहीं — कंपाउंडिंग धीमा है। मेरा position है: रोज़ थोड़ा-थोड़ा सही करो।
  • हर AI tool का प्रचारक नहीं — जो काम का नहीं वो साफ़ बताता हूँ।

एफ़िलिएट + विज्ञापन

कुछ लेखों में एफ़िलिएट लिंक हैं (ऐमेज़न, चैटजीपीटी, क्लॉड, ज़ीरोधा refer codes)। आप उनके ज़रिए साइनअप करें तो हमें छोटा कमीशन मिलता है, आप पर कोई extra charge नहीं। यह मेरी राय को नहीं बदलता; मैं केवल वही सिफ़ारिश करता हूँ जो ख़ुद इस्तेमाल किया है। साइट पर गूगल ऐडसेन्स विज्ञापन भी आ सकते हैं (अप्रूवल मिलने पर)। पूरा खुलासा: डिस्क्लेमर

संपर्क

लेख में कोई तथ्य ग़लत मिले, विषय-सुझाव हो, या सहयोग की बात — सीधा लिखें: hello@thelazyinvestor.in। हर मेल पढ़ता हूँ, औसतन 48 घंटे में जवाब आता है।